विद्यालय से मेरा प्रथम परिचय सितम्बर २०१३ मे हुआ जब मेरा स्थानांतरण प्राथमिक विद्यालय परतापुर तराई मे प्रधानाध्यापक पद पर हुआ विद्यालय की स्थिति अत्यन्त दयनीय थी। छात्र संख्या १२४ थी किन्तु औसत उपस्थिति लगभग ७५ छात्र प्रतिदिन ही थी। विद्यालय में पूर्णकालिक शिक्षक रूप में एकमात्र अध्यापक श्री जीतेन्द्र सिंह जी ही थे जिनकी प्रथम नियुक्ति इस विद्यालय में अगस्त २०१३ में सहायक अध्यापक पद पर हुई थी। . उनके अतिरिक्त श्रीमती अंजूबाला शिक्षामित्र पद पर कार्यरत थी। जोकि विद्यालय की स्थापना वर्ष २००९ से विद्यालय में अपनी सेवाएँ दे रहीं थीं। दोनों ही अध्यापक किसी तरह विद्यालय की व्यवस्थायें चला रहे थे।
 |
| श्री जीतेन्द्र सिंह अध्यापन कार्य करते हुए। |
 |
| श्रीमती अंजूबाला , |