रविवार, 21 अगस्त 2016

सुलेख प्रतियोगिता



 आज दिनांक 20-08-2016 शनिवार को मध्यान्ह भोजन के उपरान्त सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गयी । कक्षा 4 व 5 में अलग अलग इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
 दोनों कक्षाओं के हरितपट्ट पर हाथों की स्वच्छता विषय पर पंक्तियां अंकित की गयी। इसके पश्चात् बच्चों से उन पंक्तियों को अपनी कार्यपुस्तिका पर लिखने के लिये कहा गया।

 इसके लिये उन्हें दस मिनट का समय दिया गया। अन्त में सभी बच्चों की कार्यपुस्तिकाओं को एकत्र कर उनकी जाँच की गयी।
सहायक अध्यापिका श्रीमती ममता पाल ने कक्षा चार की कार्य पुस्तिकाओं को देखा तथा छात्रा खुशबू यादव का सुलेख सबसे सुन्दर पाया। इस प्रकार खुशबू यादव प्रथम रही।
कक्षा 5 की कार्यपुस्तिकाओं की जाँच सहायक अध्यापिका कु0 नेहा सिंह द्वारा की गयी तथा छात्रा गुड़िया देवी के सुलेख को सबसे अच्छा पाया गया। इस प्रकार कक्षा पाँच में गुड़िया देवी प्रथम रही।
अन्त में प्रधानाध्यापक जी ने सुलेख का महत्व बताते हुये कहा कि विद्यार्थी जीवन में लेख का सुन्दर होना अति आवश्यक है। यदि हमारा लेख सुन्दर नहीं होगा तो उत्तरपुस्तिकाओं में लिखे हुये प्रश्नों के सही उत्तर भी जाँचकर्ता द्वारा गलत कर दिये जायेंगें। हमारा लेख हमारे व्यक्तित्व को प्रस्तुत करता है। हमें सदैव सुन्दर अक्षरों में लिखने का प्रयास करना चाहिये।

इसके उपरान्त पुरूस्कार वितरण किया गया। सहायक अध्यापिका श्रीमती ममता पाल द्वारा छात्रा गुड़िया देवी तथा खुशबू यादव को एक एक पेंसिल देकर पुरुस्कृत किया गया।

बुधवार, 17 अगस्त 2016

रक्षाबंधन

रक्षाबंधन
आज विद्यालय में रक्षाबंधन के पूर्व दिवस पर बालक बालिकाओं को राखी बनाना सिखाया गया। प्रधानाध्यापक महोदय ने छात्र छात्राओं को रंगीन कागज, कैंची, टेप, धागा, सुई इत्यादि आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करायी। सहायक अध्यापिका श्रीमती ममता पाल तथा कुमारी नेहा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ती ममता पाल ने सभी बालक बालिकाओं को अपने घर में उपलब्ध वस्तुओं एवं स्वयं अपने हांथो से राखी कैसे बनाये इसके बारें में बताया।
सभी बच्चों ने बहुत सुंदर राखियां बनायीं। अंत में प्रधानाध्यापक जी ने सभी बच्चों के राखी बांधी।  उन्हें धन्यवाद दिया। प्रधानाध्यापक जी ने कल अर्थात दिनांक 18-08-2016 को रक्षाबंधन अवकाश की घोषणा की।  सभी बच्चे प्रसन्नतापूर्वक अपने घर गये।

रविवार, 7 अगस्त 2016

रंग भरो प्रतियोगिता

हाथों की स्वच्छता

आज दिनांक 06 अगस्त, 2016 दिन शनिवार को मध्यान्ह भोजन के उपरान्त विद्यालय में रंग भरांे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय हाथों की स्वच्छता पर निश्चित किया गया। कक्षा तीन, चार व पाँच के बालक, बालिकाओं का एक साथ बिठाकर उनको हाथो की धुलाई से सम्बन्धित कई प्रकार के रेखाचित्र वितरित किये गये। स0अ0 नेहा द्वारा बालकों की सही ढंग से रंग भरने के सम्बन्ध में बताया गया। स0अ0 श्री अतुल कुमार ने हाथों की सफाई के सम्बन्ध में बताते हुऐ कहा कि हमें भोजन करने से पूर्व, शौच जाने के बाद, बीमार व्यक्तियों छोटे बच्चों, ट्रैक्टर बैलगाड़ी यन्त्र आदि को छूने के बाद अवश्य हाथ धोने चहिये।
स0अ0 श्री बृजेश कुमार ने उन्हे हाथ धोने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया।
प्रधानध्यापक ने जी उन्हें स्वच्छ रखने के लिये प्रेरित करते हये कहा कि हमे अपने हाथ ही नहीं अपने पूरे शरीर को साफ रखना चाहिये। और अपनें घर तथा उसके आस पास भी स्वच्छता रखनी चाहिये।
बालकों को रंग भरने के लिऐ 20 मिनट का समय दिया गया। उन्होने बड़ी लगन व मेहनत से दिये गये चित्रों में रंग भरें। अन्त में सभी के रंग हुये चित्र एकत्र कर लिये गये। स0अ0 ममता पाल, व नेहा, तथा आँगनबाड़ी कार्यकत्री ममता पाल ने प्रत्येक कक्षा से तथा प्रत्येक प्रकार के एक  रंगे हुये चित्र को चुना तथा सभी के समक्ष बालक बालिकाओं को विजेता घोषित किये गये। 



परिणाम इस प्रकार रहे।
कक्षा पंचम - ब्रजेश पाल, रेनू यादव, सन्ध्या पाल।
कक्षा चतुर्थ - वर्षा सक्सेना, राखी सक्सेना, शिखा पाल।
कक्षा तृतीय - सुरुचि, रुचिता, करन सक्सेना।
अन्त में सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी बच्चों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया।