रविवार, 21 अगस्त 2016

सुलेख प्रतियोगिता



 आज दिनांक 20-08-2016 शनिवार को मध्यान्ह भोजन के उपरान्त सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गयी । कक्षा 4 व 5 में अलग अलग इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
 दोनों कक्षाओं के हरितपट्ट पर हाथों की स्वच्छता विषय पर पंक्तियां अंकित की गयी। इसके पश्चात् बच्चों से उन पंक्तियों को अपनी कार्यपुस्तिका पर लिखने के लिये कहा गया।

 इसके लिये उन्हें दस मिनट का समय दिया गया। अन्त में सभी बच्चों की कार्यपुस्तिकाओं को एकत्र कर उनकी जाँच की गयी।
सहायक अध्यापिका श्रीमती ममता पाल ने कक्षा चार की कार्य पुस्तिकाओं को देखा तथा छात्रा खुशबू यादव का सुलेख सबसे सुन्दर पाया। इस प्रकार खुशबू यादव प्रथम रही।
कक्षा 5 की कार्यपुस्तिकाओं की जाँच सहायक अध्यापिका कु0 नेहा सिंह द्वारा की गयी तथा छात्रा गुड़िया देवी के सुलेख को सबसे अच्छा पाया गया। इस प्रकार कक्षा पाँच में गुड़िया देवी प्रथम रही।
अन्त में प्रधानाध्यापक जी ने सुलेख का महत्व बताते हुये कहा कि विद्यार्थी जीवन में लेख का सुन्दर होना अति आवश्यक है। यदि हमारा लेख सुन्दर नहीं होगा तो उत्तरपुस्तिकाओं में लिखे हुये प्रश्नों के सही उत्तर भी जाँचकर्ता द्वारा गलत कर दिये जायेंगें। हमारा लेख हमारे व्यक्तित्व को प्रस्तुत करता है। हमें सदैव सुन्दर अक्षरों में लिखने का प्रयास करना चाहिये।

इसके उपरान्त पुरूस्कार वितरण किया गया। सहायक अध्यापिका श्रीमती ममता पाल द्वारा छात्रा गुड़िया देवी तथा खुशबू यादव को एक एक पेंसिल देकर पुरुस्कृत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें